जयपुर राजस्थान की पहली एगमार्क प्रमाणित मसाला निर्माता कंपनी पिंक सिटी मिल्स (PCM मसाला) द्वारा शुरू की गई "मेगा मानसून ऑफर – 2025" को देशभर के खुदरा बाजारों और व्यापारिक साझेदारों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। अब तक इस योजना के तहत 57,000 से अधिक छाते वितरित किए जा चुके हैं।
अब योजना का अंतिम सप्ताह शेष है, और कंपनी ने सभी व्यापारियों से इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया है।
उपभोक्ता और व्यापारियों दोनों को हुआ लाभ: यह योजना ग्राहकों को मानसून की सौगात देने के साथ-साथ खुदरा विक्रेताओं को प्रोत्साहन देने का बेहतरीन जरिया साबित हुई है। देशभर के विभिन्न राज्यों में सक्रिय रिटेल पार्टनर्स इसे लाभकारी और प्रेरणादायक योजना बता रहे हैं।
गुणवत्ता और स्वाद की पहचान: पिंक सिटी मिल्स, जो कि 58 वर्षों की समृद्ध विरासत और उच्च गुणवत्ता के मसालों के लिए जानी जाती है, आज 70 से अधिक उत्पादों का उत्पादन कर रही है। कंपनी के परंपरागत भारतीय स्वाद और आधुनिक उपभोक्ता रुझानों के मेल ने इसे घरेलू और वैश्विक बाज़ारों में लोकप्रिय बना दिया है।
इंस्टेंट ग्रेवी उत्पादों को मिला वैश्विक प्रशंसा: PCM मसाला के निदेशकों अमित खंडेलवाल और अंकित खंडेलवाल ने बताया कि विश्व में बढ़ती सुविधाजनक भोजन की मांग को देखते हुए, कंपनी ने इंस्टेंट ड्राई ग्रेवी उत्पादों जैसे — लहसुन चटनी, मीठी चटनी, पुदीना-धनिया चटनी, पिंडी चना, आलू छोले, राजमा, दाल मखनी, पनीर ग्रेवी, सांभर आदि — को अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतारा है। इन उत्पादों को SME और HORECA सेक्टर से सराहना मिल रही है।
वैश्विक विस्तार की दिशा में: कंपनी की सह-संस्थापक श्रीमती द्रोपती देवी और श्रीमती माया खंडेलवाल ने साझा किया कि PCM मसाला अब वैश्विक बाजार और HORECA (होटल, रेस्टोरेंट, कैफे) क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने को लेकर प्रतिबद्ध है।
“हिंदुस्तान की शान – खाने में डालें जान, अब विदेश में भी बनी हिंदुस्तानी शान” इस सोच के साथ पिंक सिटी मिल्स न केवल भारत में, बल्कि वैश्विक मंच पर भी भारतीय स्वाद को पहचान दिला रहा है।