Saturday, 29 August 2026

जयपुर रेंज के नए IG राहुल प्रकाश ने संभाला पद, साइबर अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश


जयपुर रेंज के नए IG राहुल प्रकाश ने संभाला पद, साइबर अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

जयपुर। हाल ही में जारी आईपीएस तबादला सूची के बाद पूरे राजस्थान में पुलिस अधिकारी नए पदों पर ज्वॉइन कर रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को आईपीएस राहुल प्रकाश ने जयपुर रेंज IG का पदभार संभाल लिया। मुख्यालय ने सभी अधिकारियों को बुधवार तक अपने-अपने पदों पर ज्वॉइन करने के निर्देश दिए हैं।

पदभार संभालने के तुरंत बाद IG राहुल प्रकाश ने रेंज के सभी अधीनस्थ अधिकारियों को साइबर अपराधियों और संगठित अपराध गिरोहों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बता दें कि भरतपुर रेंज IG रहते हुए उन्होंने साइबर अपराधियों के खिलाफ "ऑपरेशन एंटी वायरस" शुरू किया था, जिसे पूरे प्रदेश में लागू किया गया। अब जयपुर रेंज, खासकर अलवर जिले में सक्रिय साइबर ठगों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा।

इधर, जयपुर कमिश्नरेट में DIG मनीष अग्रवाल ने एडिशनल कमिश्नर (क्राइम) के रूप में पदभार संभाला है। वे पूर्व में जयपुर साउथ जिले में DCP रह चुके हैं और अब कुंवर राष्ट्रदीप की जगह यह जिम्मेदारी निभा रहे हैं। आगामी दो दिनों में कमिश्नरेट के सभी DCP भी अपना पदभार ग्रहण करेंगे।

इस बीच, जयपुर व्यापार महासंघ के पदाधिकारियों ने नव नियुक्त अधिकारियों से भेंट कर स्वागत किया। अध्यक्ष सुभाष गोयल, महामंत्री सुरेश सैनी, उपाध्यक्ष मनीष खुटेटा, विजय अग्रवाल सहित अन्य व्यापारी प्रतिनिधि इस दौरान उपस्थित रहे।

    Previous
    Next

    Related Posts