अजमेर। भाजपा वार्ड-75 के बूथ अध्यक्ष राम मेघानी का जन्मदिन क्षेत्र के भाजपा पार्षद रमेश चेनानी के नेतृत्व में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्षद चेनानी ने राम मेघानी को फूल मालाएं पहनाकर और गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मेघानी एक मिलनसार, सौम्य और सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं, जो वार्ड की समस्याओं को पूरी गंभीरता से सुनकर उनका समाधान करवाने में सदैव तत्पर रहते हैं। क्षेत्रवासियों में उनका विशेष सम्मान और आदर है।
पार्षद चेनानी ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए बताया कि वार्ड 75 में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का जन्मदिन पारंपरिक रूप से गोपाल जी के घर एकत्रित होकर मनाया जाता है, जिससे कार्यकर्ताओं में आपसी समर्पण और भाईचारा बना रहता है। इस अवसर पर किशोर टेकवानी, रमेश टिलवानी, भरत कुमार ओझा, मुकेश आहूजा समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।