Saturday, 29 August 2026

‘मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना’ पोर्टल शीघ्र होगा लॉन्च, अभ्यर्थी करें दस्तावेजों का जनाधार व डिजी लॉकर में अपडेट


‘मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना’ पोर्टल शीघ्र होगा लॉन्च, अभ्यर्थी करें दस्तावेजों का जनाधार व डिजी लॉकर में अपडेट

जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना’ के लिए पोर्टल शीघ्र खोला जाने वाला है। इस योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पात्र अभ्यर्थियों को विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स की प्रवेश परीक्षाओं और सरकारी नौकरियों की तैयारी हेतु निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध करवाई जाएगी। निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव श्री आशीष मोदी ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों को अभी से अपने जनाधार में मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र और अन्य वांछित जानकारी तथा राज ई-वॉल्ट डिजी लॉकर में 10वीं और 12वीं की अंकतालिकाओं का डेटा अपडेट कर लेना चाहिए।

मोदी ने स्पष्ट किया कि सत्र 2024-25 से लागू नवीनतम दिशा-निर्देशों के अनुसार, पोर्टल पर आवेदन के दौरान आवेदकों के दस्तावेजों का डेटा ऑटो-फेच किया जाएगा, अतः जरूरी है कि संबंधित दस्तावेज पहले से जनाधार और डिजी लॉकर में त्रुटिरहित व अद्यतन हों। इससे आवेदन प्रक्रिया सरल और बिना रुकावट के पूरी हो सकेगी।

इस योजना के तहत चयनित अभ्यर्थियों को सूचीबद्ध कोचिंग संस्थानों से उच्चस्तरीय तैयारी का अवसर मिलेगा। योजना को लेकर राज्य के युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। सरकार का उद्देश्य है कि वंचित वर्ग के होनहार विद्यार्थियों को गुणवत्ता युक्त मार्गदर्शन देकर उनकी सफलता सुनिश्चित की जाए।

Previous
Next

Related Posts