Sunday, 20 July 2025

सांगानेर के नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों ने पुष्पेंद्र भारद्वाज के नेतृत्व में जताया प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा का आभार


सांगानेर के नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों ने पुष्पेंद्र भारद्वाज के नेतृत्व में जताया प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा का आभार

जयपुर, सांगानेर। राजस्थान कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती देने की दिशा में चल रहे पुनर्गठन अभियान के अंतर्गत हाल ही में सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के दो प्रमुख ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। मानसरोवर ब्लॉक से राम सिंह चौधरी और सांगानेर ब्लॉक से दिनेश व्यास को कांग्रेस पार्टी ने ब्लॉक अध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। दोनों नेताओं की नियुक्ति सांगानेर से कांग्रेस के विधायक प्रत्याशी पुष्पेंद्र भारद्वाज की अनुशंसा पर की गई।

रविवार को पुष्पेंद्र भारद्वाज के नेतृत्व में नव नियुक्त दोनों ब्लॉक अध्यक्ष सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आवास पर पहुंचे और माला व साफा पहनाकर उनका आभार प्रकट किया। प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने भी मुंह मीठा करवा कर दोनों को शुभकामनाएं दीं और संगठन के प्रति निष्ठा से काम करने का आह्वान किया।

पुष्पेंद्र भारद्वाज ने बताया कि राम सिंह चौधरी पूर्व में संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि दिनेश व्यास पूर्व में भी ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रहे हैं। इन्हीं आधारों पर पार्टी ने उन्हें पुनः महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

इस अवसर पर संगठन के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से नेता प्रतिपक्ष व पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजीव चौधरी, पार्षद राकेश जोतड, शंकर बाजडोलिया, आशीष परेवा, हेमराज बैरवा, दामोदर मीणा, सुनील सिंघानिया, हनुमान शर्मा, राजू छाबड़ी, घनश्याम शर्मा, गौतम मीणा, दीपक डुलानी, विधानसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, कमलेश गुर्जर, मुन्ना भाई, दिनेश सूला, राजू यादव, प्रशांत मीणा, रश्मि सुमन शर्मा, बलराम भारद्वाज, विजय साहू, नवीन जांगिड़, नीरज शर्मा, इलियास खान, मुकेश धाकड़, राजेंद्र मीणा, रोहित जांगिड़ और पूरण मीणा जैसे कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

पूरे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल रहा और कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त अध्यक्षों को फूल-मालाओं के साथ बधाई दी। इस आयोजन से सांगानेर विधानसभा में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा मिलने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

Previous
Next

Related Posts