अजमेर। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महिला इकाई द्वारा शुक्रवार को वैशाली नगर स्थित लेक विनोरा रेस्टोरेंट में पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ सावन महोत्सव एवं पद स्थापना समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर कार्यक्रम को मयूर थीम पर सजाया गया, जिसमें महिला पदाधिकारियों ने पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य, खेल, और संस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।
महिला अध्यक्ष वर्षा फतेहपुरिया ने जानकारी दी कि कार्यक्रम के दौरान सत्र 2025 से 2028 तक के लिए नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई और पदभार ग्रहण कराया गया। नई कार्यकारिणी में वर्षा फतेहपुरिया को जिला अध्यक्ष, इंदु जैन को जिला प्रभारी, अनीता बाली को महामंत्री, पूनम बैराठी को प्रदेश उपाध्यक्ष, मंजू मुरकिया को कोषाध्यक्ष, विजयलक्ष्मी विजय को प्रदेश मंत्री तथा आशा खंडेलवाल को सह मंत्री नियुक्त किया गया।
कार्यकारिणी में अन्य सदस्यों के रूप में पुष्पा विजय, ममता बोथरा, रूबी जैन, पूर्वी गर्ग, अरुणा गर्ग, अनीता मोदी, श्वेता विजय, सुधा मालू, अंबिका खेड़ा, आशा खंडेलवाल, शेफाली, और रागिनी को शामिल किया गया।
वर्षा फतेहपुरिया ने बताया कि महिला समिति द्वारा समय-समय पर वृक्षारोपण, धार्मिक आयोजन, अध्यात्मिक गतिविधियां, और संस्कृति जागरण जैसे सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में सहभागिता और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।