Wednesday, 27 August 2025

बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप का अलगाव, सोशल मीडिया पर दी जानकारी


बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप का अलगाव, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

हरियाणा के हिसार में जन्मी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और उनके पति पारुपल्ली कश्यप ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है। साइना ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी के माध्यम से दी, जिसमें उन्होंने इस निर्णय को निजी और आपसी समझ के तहत लिया गया बताया।

साइना और पारुपल्ली ने 2018 में प्रेम विवाह किया था और भारतीय बैडमिंटन जगत की एक चर्चित जोड़ी रहे हैं। साइना नेहवाल के पिता हरवीर सिंह नेहवाल हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) में वैज्ञानिक रहे हैं और साइना का जन्म वहीं हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा HAU के कैंपस स्कूल में हुई, इसके बाद उनके पिता का तबादला हैदराबाद हो गया था।

साइना के पिता मूलतः उत्तर प्रदेश के बड़ौत के रहने वाले हैं। HAU, हिसार में साइना नेहवाल के नाम से एक बैडमिंटन ट्रेनिंग सेंटर भी स्थापित किया गया है। वर्ष 2012 में लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर हरियाणा सरकार ने साइना को 1 करोड़ रुपये और एक ऑडी कार दी थी, साथ ही बैडमिंटन अकादमी के लिए भूमि भी आवंटित की गई थी।

Previous
Next

Related Posts