Saturday, 29 August 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रो. आशिम कुमार घोष को हरियाणा का और पुष्पपति अशोक गजपति राजू को गोवा का राज्यपाल किया नियुक्ति


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रो. आशिम कुमार घोष को हरियाणा का और पुष्पपति अशोक गजपति राजू को गोवा का राज्यपाल किया नियुक्ति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को राज्यपालों और उपराज्यपालों की नियुक्ति से संबंधित महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। राष्ट्रपति ने प्रो. आशिम कुमार घोष को हरियाणा का नया राज्यपाल नियुक्त किया है, जबकि पुष्पपति अशोक गजपति राजू को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है। साथ ही, कविन्द्र गुप्ता को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।

इन नियुक्तियों के साथ राष्ट्रपति ने ब्रिगेडियर (डॉ.) बी.डी. मिश्रा (सेवानिवृत्त) का लद्दाख के उपराज्यपाल पद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इन बदलावों को आगामी प्रशासनिक दिशा और केंद्र की नीतियों के अनुपालन के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

    Previous
    Next

    Related Posts