



मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक सोमवार को दोपहर 1:00 बजे से मुख्यमंत्री सचिवालय में प्रारंभ होगी। मुख्यमंत्री पहले ही सचिवालय पहुंच चुके हैं और मंत्रियों का आगमन भी जारी है। उल्लेखनीय है कि लंबे अंतराल के बाद यह कैबिनेट बैठक आयोजित हो रही है, जिससे इसमें लिए जाने वाले संभावित निर्णयों को लेकर प्रशासनिक हलकों में खासा उत्साह है।
बैठक में प्रभारी मंत्रियों से उनके क्षेत्रों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही आगामी विधानसभा सत्र, जो कि अगस्त के अंतिम सप्ताह में संभावित है, उसकी रूपरेखा पर भी मंथन किया जा सकता है। वहीं, निवेश से जुड़े प्रस्तावों पर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है। इसके अलावा कुछ अन्य प्रमुख प्रशासनिक एवं नीति आधारित मसलों पर भी विचार-विमर्श की तैयारी है।