Thursday, 17 July 2025

भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने किया "रंगीलो सावन महोत्सव" का पोस्टर विमोचन, 15 जुलाई को महिला मोर्चा का भव्य आयोजन


भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने किया "रंगीलो सावन महोत्सव" का पोस्टर विमोचन, 15 जुलाई को महिला मोर्चा का भव्य आयोजन

जयपुर। राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने शनिवार को "रंगीलो सावन महोत्सव" कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन किया। यह आयोजन भाजपा महिला मोर्चा की ओर से 15 जुलाई को अणुविभा केंद्र, गौरव टावर के सामने, मालवीय नगर में आयोजित किया जाएगा।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री जयश्री गर्ग ने बताया कि इस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिलाओं को परंपरा, संस्कृति और संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मदन राठौड़ उपस्थित रहेंगे, जबकि विशिष्ठ अतिथियों में राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा, मालवीय नगर विधायक कालीचरण सर्राफ, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा और प्रदेशाध्यक्ष रक्षा भंडारी भाग लेंगी।

जयश्री गर्ग ने बताया कि एक दिवसीय इस महोत्सव में महिला शक्ति, संस्कृति और पारंपरिक उत्सवों का संगम देखने को मिलेगा। कार्यक्रम में झूले, मेहंदी, लहरिया साड़ी प्रतियोगिता जैसी गतिविधियों का आयोजन होगा। महिलाओं को भाजपा महिला मोर्चा से जुड़ने और सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि तीज जैसे उत्सवों के माध्यम से हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने का प्रयास किया जा रहा है, और यह कार्यक्रम इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Previous
Next

Related Posts