Saturday, 29 August 2026

जयपुर रोड पर एसबीआई एटीएम को गैस कटर से काटकर 32.69 लाख रुपए ले उड़े बदमाश


जयपुर रोड पर एसबीआई एटीएम को गैस कटर से काटकर 32.69 लाख रुपए ले उड़े बदमाश

सीकर जयपुर रोड पर शहीद स्मारक के पास स्थित एसबीआई के एटीएम बूथ में शनिवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात हुई, जिसमें लग्जरी कार में सवार चार बदमाशों ने गैस कटर से महज 20 मिनट में एटीएम काटकर 32.69 लाख रुपए चोरी कर लिए।

वारदात को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने एटीएम बूथ के सभी वायर काट दिए, ताकि सुरक्षा अलार्म या सीसीटीवी कैमरे काम न कर सकें। हालांकि, पास ही लगे एक अन्य सीसीटीवी कैमरे में घटना के कुछ फुटेज कैद हो गए, जिसमें बदमाश रेनकोट पहनकर चेहरे ढंके हुए नजर आए।

चार बदमाशों की टीम एक लग्जरी कार में सवार होकर आई थी। उन्होंने पूरी योजना के साथ गैस कटर का उपयोग कर एटीएम को खोला और करीब आधे घंटे में नकदी लेकर फरार हो गए।

एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी के मैनेजर ने बताया कि उस समय मशीन में ₹32.69 लाख रुपए मौजूद थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आसपास के जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Previous
Next

Related Posts