Wednesday, 16 July 2025

गुरु पूर्णिमा पर पुष्कर सरोवर के जयपुर घाट पर पांच मंत्रों से हुई दिव्य महाआरती


गुरु पूर्णिमा पर पुष्कर सरोवर के जयपुर घाट पर पांच मंत्रों से हुई दिव्य महाआरती

गुरु पूर्णिमा पर्व के पावन अवसर पर शुक्रवार शाम को पुष्कर सरोवर स्थित जयपुर घाट पर श्री पुष्कर सरोवर दिव्य महाआरती संघ द्वारा भव्य और दिव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन में पांच वेद मंत्रों के साथ एक अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 7 बजे ज्योतिषाचार्य पंडित कैलाश दाधीच के आचार्यत्व में हुआ। महाआरती में शामिल युवा वेदपाठियों ने वैदिक परंपराओं के अनुरूप विधिवत पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चार के साथ दीपों से आरती की, जिससे समस्त वातावरण दिव्यता से सराबोर हो गया।

इस आयोजन का उद्देश्य भारतीय संस्कृति की सनातन परंपराओं को पुनर्जीवित कर जनमानस, विशेषकर युवाओं को आध्यात्मिकता से जोड़ना था। महाआरती के आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिन्होंने दीपों की रोशनी, मंत्रों की गूंज और पवित्र सरोवर के दृश्य का आनंद लिया। 

आयोजन के संयोजक पूर्व जिला न्यायाधीशअजय शर्मा ने बताया कि यह आयोजन गुरु-शिष्य परंपरा और वेद संस्कृति के संरक्षण और प्रचार-प्रसार की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। उन्होंने बताया की आरती चंद्रशेखर गोड,यज्ञ नारायण गोड,ईशान गोडऔर चेतन शर्मा द्वारा की गई।






Previous
Next

Related Posts