Saturday, 29 August 2026

जयंत चौधरी ने जयपुर में RLD कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, संगठनात्मक रणनीतियों पर हुआ संवाद


जयंत चौधरी ने जयपुर में RLD कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, संगठनात्मक रणनीतियों पर हुआ संवाद

जयपुर। राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी शनिवार को जयपुर पहुंचे, जहां उन्होंने कांस्टीट्यूशन क्लब में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ एक औपचारिक संगठनात्मक बैठक की। इस बैठक में RLD के कई शीर्ष राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय नेता उपस्थित रहे।

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित नेताओं में शामिल रहे –

  • त्रिलोक त्यागी – राष्ट्रीय महासचिव (संगठन)

  • मलूक नागर – राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी

  • अनिल कुमार जाटव – कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार

  • डॉ. सुभाष गर्ग – विधायक, भरतपुर एवं राष्ट्रीय महासचिव

  • चंदन चौहान गुर्जर – सांसद, बिजनौर एवं राष्ट्रीय महासचिव

  • अब्दुल सगीर खान – पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय महासचिव

  • महेंद्र प्रताप चौधरी – राष्ट्रीय सचिव

  • अभिनय चौधरी – राष्ट्रीय अध्यक्ष, युवा RLD

  • मनोज चौधरी – वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता

बैठक के दौरान जयंत चौधरी ने कार्यकर्ताओं से संवाद कर पार्टी की भावी रणनीतियों, सांगठनिक विस्तार, जनसंपर्क अभियान और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक का उद्देश्य राजस्थान में RLD की उपस्थिति को और अधिक मजबूत बनाना बताया गया।

Previous
Next

Related Posts