Saturday, 29 August 2026

जयंत चौधरी का जयपुर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, बोले – राजस्थान में तीसरे मोर्चे के रूप में RLD को करेंगे मजबूत


जयंत चौधरी का जयपुर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, बोले – राजस्थान में तीसरे मोर्चे के रूप में RLD को करेंगे मजबूत

जयपुर। राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी शुक्रवार सुबह जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां प्रदेशाध्यक्ष जोगिंदर सिंह अवाना के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह अमर रहें के नारों से एयरपोर्ट परिसर गूंज उठा।

एयरपोर्ट से जयंत चौधरी सीधे कांस्टीट्यूशन क्लब के लिए रवाना हुए, जहां वे प्रदेश भर से आए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ औपचारिक संगठनात्मक बैठक में हिस्सा लेंगे।

मीडिया से बातचीत में जयंत चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल राजस्थान में तीसरे मोर्चे के रूप में मजबूती से उभरेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि "हमारी पार्टी का केंद्र में गठबंधन सरकार के साथ है और राजस्थान में भी हम जनहित के मुद्दों पर सरकार के साथ मिलकर कार्य करेंगे।"

उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय लोकदल की राजनीति का केंद्र बिंदु किसान, नौजवान और ग्रामीण भारत रहा है, और इसी विचारधारा को लेकर RLD राजस्थान में अपनी भूमिका को विस्तार देगा।

जयंत चौधरी के दौरे के तहत दिनभर कई संगठनात्मक बैठकों, मीडिया संवादों और कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रमों का आयोजन प्रस्तावित है। कांस्टीट्यूशन क्लब में होने वाली प्रमुख बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक, राष्ट्रीय पदाधिकारी और युवा संगठन के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

Previous
Next

Related Posts