Thursday, 10 July 2025

गुरु पूर्णिमा पर पूंछरी का लौठा पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सपत्नीक किया श्रीनाथ जी का अभिषेक


गुरु पूर्णिमा पर पूंछरी का लौठा पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सपत्नीक किया श्रीनाथ जी का अभिषेक

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपनी धर्मपत्नी गीता देवी के साथ धर्मनगरी पूंछरी का लौठा (डीग) स्थित श्रीनाथ जी मंदिर में पहुंचकर प्रभु श्रीनाथ जी का अभिषेक एवं आरती की। मुख्यमंत्री ने इस धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं आध्यात्मिक उन्नति की मंगलकामनाएं कीं।

इस विशेष अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण व्याप्त रहा। कार्यक्रम में गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम एवं वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल की भी उपस्थिति रही, जिन्होंने मुख्यमंत्री के साथ दर्शन एवं आरती में भाग लिया। पूजा-अर्चना के उपरांत मुख्यमंत्री ने स्थानीय श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया।

पूंछरी का लौठा स्थित यह मंदिर ब्रज क्षेत्र की धार्मिक पहचान और आस्था का केंद्र है, जहां प्रतिवर्ष गुरु पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालु दर्शन हेतु पहुंचते हैं।

Previous
Next

Related Posts