Saturday, 05 July 2025

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने नवनियुक्त डीजीपी राजीव शर्मा से की शिष्टाचार भेंट, कानून-व्यवस्था पर हुई चर्चा


उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने नवनियुक्त डीजीपी राजीव शर्मा से की शिष्टाचार भेंट, कानून-व्यवस्था पर हुई चर्चा

जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शनिवार को शासन सचिवालय में राज्य के नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक (DGP) श्री राजीव कुमार शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने उन्हें नवीन दायित्व की शुभकामनाएं दीं और राज्य में उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

भेंट के दौरान दोनों के बीच राज्य की कानून-व्यवस्था, नागरिक सुरक्षा, महिला सुरक्षा, और पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने जैसे अहम मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। उपमुख्यमंत्री ने डीजीपी से प्रदेश में जनसामान्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा पुलिसिंग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने के लिए ठोस प्रयास करने की बात कही।

राज्य में हाल ही में बदली जा रही प्रशासनिक रणनीतियों, समुदाय पुलिसिंग और क्राइम कंट्रोल मैकेनिज्म जैसे विषय भी चर्चा का हिस्सा रहे। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की इस मुलाकात को प्रदेश में सुशासन और जवाबदेही आधारित प्रशासन की दिशा में एक और कदम माना जा रहा है।

Previous
Next

Related Posts