Saturday, 05 July 2025

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दामाद गौतम अश्विनी बने बॉम्बे हाईकोर्ट के न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के बाद केंद्र ने दी मंजूरी


पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दामाद गौतम अश्विनी बने बॉम्बे हाईकोर्ट के न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के बाद केंद्र ने दी मंजूरी

मुंबई। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दामाद गौतम अश्विनी को बॉम्बे हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति करीब एक साल की प्रक्रिया, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश और अंततः केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद पूरी हुई। गौतम अश्विनी पेशे से वरिष्ठ अधिवक्ता हैं और बॉम्बे हाईकोर्ट में लंबी प्रैक्टिस के चलते उनकी पहचान एक कुशल और सधे हुए कानूनी पेशेवर के रूप में रही है।

गौतम अश्विनी, अशोक गहलोत की बेटी सोनिया गहलोत के पति हैं। इस नियुक्ति के साथ वे गहलोत परिवार के पहले सदस्य बने हैं जिन्हें उच्च न्यायपालिका में न्यायाधीश पद मिला है। हालांकि इस चयन को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा जरूर हो रही है, लेकिन कानूनी समुदाय इसे योग्यता और न्यायिक सेवा की नियमित प्रक्रिया के तहत किया गया नियुक्ति मान रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सबसे पहले गौतम अश्विनी का नाम न्यायाधीश के लिए प्रस्तावित किया था, जिसे सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने अपनी सहमति दी। इसके बावजूद, प्रक्रिया में कई महीने लग गए और अंततः अब केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचना जारी कर नियुक्ति को अंतिम रूप दिया गया।

Previous
Next

Related Posts