Saturday, 29 August 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से नव नियुक्त पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा की शिष्टाचार भेंट


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से नव नियुक्त पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा की शिष्टाचार भेंट

जयपुर। राजस्थान के नव नियुक्त पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कुमार शर्मा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुख्यमंत्री निवास पर शिष्टाचार भेंट की। यह भेंट राजीव शर्मा के पुलिस महानिदेशक पद का कार्यभार संभालने के बाद पहली औपचारिक मुलाकात थी।

मुख्यमंत्री ने शर्मा को नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दी और राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को और बेहतर बनाने के लिए पुलिस विभाग के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर दोनों के बीच राज्य में सुरक्षा व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, और तकनीकी रूप से सशक्त पुलिस व्यवस्था के संदर्भ में विचार-विमर्श हुआ।

राजीव कुमार शर्मा भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी हैं और विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके अनुभव और नेतृत्व से राजस्थान पुलिस को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Previous
Next

Related Posts