Saturday, 29 August 2026

राष्ट्रीय लोकदल ने घोषित की राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी, 11 जुलाई को कार्यकर्ता सम्मेलन में दिखेगी नई ऊर्जा


राष्ट्रीय लोकदल ने घोषित की राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी, 11 जुलाई को कार्यकर्ता सम्मेलन में दिखेगी नई ऊर्जा

राष्ट्रीय लोकदल (RLD) ने राजस्थान में अपनी संगठनात्मक मजबूती की दिशा में अहम कदम उठाते हुए प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक जोगिंदर सिंह अवाना ने जयपुर में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कार्यकारिणी आगामी 11 जुलाई को जयपुर के बिड़ला सभागार में होने वाले प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री श्री जयंत चौधरी की मौजूदगी में संगठन को कार्यकर्ताओं के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

घोषित प्रदेश कार्यकारिणी में 5 उपाध्यक्ष, 14 महासचिव और 20 प्रदेश सचिवों को शामिल किया गया है। कार्यकारिणी की सूची RLD के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री त्रिलोक त्यागी द्वारा जारी की गई। प्रदेश अध्यक्ष अवाना ने बताया कि यह एक प्रारंभिक और सीमित कार्यकारिणी है, जिसका शीघ्र ही विस्तार करते हुए जिलाध्यक्षों, विधानसभा अध्यक्षों और विभिन्न मोर्चों के प्रमुखों की नियुक्ति की जाएगी।

उन्होंने कहा कि “राजस्थान का भौगोलिक और राजनीतिक फैलाव बहुत व्यापक है। 41 जिलों में संगठनात्मक संरचना को मजबूत करना हमारा लक्ष्य है। यह कार्यकारिणी जन-आधारित राजनीति की एक नई शुरुआत है, जो राज्य की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के बीच एक प्रभावशाली हस्तक्षेप प्रस्तुत करेगी।”

प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा RLD की रणनीतिक तैयारी और सांगठनिक पुनर्गठन का हिस्सा है, जो राजस्थान की राजनीति में नई जान फूंकने की ओर संकेत करती है। कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी की दिशा, नीति और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी महत्वपूर्ण घोषणाएं संभावित हैं।

प्रदेश कार्यकारिणी में नियुक्त नाम इस प्रकार हैं:उपाध्यक्ष (5): रामप्रसाद चौधरी,देवी सिंह राजपूत,भागीरथ मान,पी.एल. भूकर,हरवीर सामरा
महासचिव (14):
काशीराम मेघवाल, अशोक बंजारा, बच्छराज गुर्जर, राजपाल चौधरी, संतोष सिरोही, दयाल राम लुकिया, महेन्द्र सिंह डूडी, सांवरमल मूड, बृजमोहन गुर्जर, दशरथ चौधरी, शीशराम कटेवा, चंदाराम आर्य, राकेश थाकन, जगवीर सिं

प्रदेश सचिव (20): योगेश शर्मा, निबोरी लाल यादव, गोविन्द हाकला, एड. जितेन्द्र गुर्जर, वीरभान जाटव, नरेश जाटव, राजेश गुर्जर, मुकेश मीणा, सुजीत कुमार अग्रवाल, सूरज सिंह राव, श्रीराम डूडी, मन्नालाल सैनी, जितेन्द्र चौधरी, प्रीति जाटव, एडवोकेट सुनीता शर्मा, निरंजन चौधरी, सुरेश पाल

Previous
Next

Related Posts