Saturday, 29 August 2026

जयपुर में ‘अमृतसर हवेली’ रेस्टोरेंट की 51वीं शाखा का सतीश पूनिया और सुरेश रावत ने किया शुभारंभ, 32 इंच के कुलचे बने आकर्षण


जयपुर में ‘अमृतसर हवेली’ रेस्टोरेंट की 51वीं शाखा का सतीश पूनिया और सुरेश रावत ने किया शुभारंभ, 32 इंच के कुलचे बने आकर्षण

जयपुर। जयपुर के वर्ल्ड ट्रेड पार्क के सामने आदिनाथ नगर, जय जवान मार्ग पर प्रसिद्ध पंजाबी रेस्टोरेंट श्रृंखला अमृतसर हवेली की 51वीं शाखा का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। रेस्टोरेंट का उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और हरियाणा के प्रभारी सतीश पूनिया ने रिबन काटकर किया।

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, गुर्जर संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय बैसला, कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज, जयपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष ललित सांचौरा, और महाराजा कॉलेज के पूर्व छात्रगण समेत अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

अमृतसर हवेली के एमडी रबजीत सिंह और जयपुर शाखा के संचालक अवनीश पवार ने बताया कि यह ब्रांड पारंपरिक पंजाबी व्यंजनों के लिए देशभर में जाना जाता है। रेस्टोरेंट का मुख्य आकर्षण 32 इंच का विशाल कुलचा है, जिसे देखने और चखने के लिए विशेष रूप से लोग पहुंचते हैं।

शुभारंभ समारोह में ब्रिगेडियर अजीत सिंह, कर्नल जगदीश राव, आईपीएस सत्येंद्र सिंह, एएसपी आदित्य पूनिया, प्रशासनिक अधिकारी बलवंत लिगरी, और फिल्म निर्माता एन.के. मित्तल जैसे प्रतिष्ठित अतिथियों ने शिरकत कर आयोजन की शोभा बढ़ाई।

Previous
Next

Related Posts