जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सांगानेर की प्रधान सुचित्रा भदाला का भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, तथा पूर्व विधायक गंगादेवी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया।
इस अवसर पर डोटासरा ने कहा कि “आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस संगठन 50% टिकट युवाओं को देगा।" उन्होंने कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि कांग्रेस युवाओं को आगे लाकर संगठन को और मज़बूत करेगी।
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मौजूदा भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “प्रदेश की सरकार पूरी तरह प्रशासनिक अधिकारियों के भरोसे चल रही है, जनप्रतिनिधियों की कोई सुनवाई नहीं है।" उन्होंने भाजपा को हर स्तर पर विफल बताया।
इस समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राम अवतार मोगरा, पूर्व अध्यक्ष बंशीधर गढ़वाल, बगरू नगर अध्यक्ष संदीप पाटनी, मंडल अध्यक्ष श्योजी राम, पार्षद गिर्राज चौधरी, नंद किशोर अलोरिया, युवा कांग्रेस पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष बद्रीनारायण छीपा, तथा पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष सी.एम. भदाला उपस्थित रहे।
इस आयोजन ने सांगानेर क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा भरने का काम किया।