Monday, 23 June 2025

लंदन की ब्रिटिश संसद में गूंजेगा भारत का गौरव: 3 जुलाई को 12 वें भारत गौरव अवार्ड समारोह में 25 हस्तियों का होगा सम्मान


लंदन की ब्रिटिश संसद में गूंजेगा भारत का गौरव: 3 जुलाई को 12 वें भारत गौरव अवार्ड समारोह में 25 हस्तियों का होगा सम्मान

भारत की सांस्कृतिक धरोहर, सेवा भावना और वैश्विक नेतृत्व को सम्मान देने के उद्देश्य से संस्कृति युवा संस्था द्वारा आयोजित 12 वां भारत गौरव अवार्ड समारोह आगामी 3 जुलाई 2025 को ब्रिटिश संसद, लंदन में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक आयोजन में भारत और विदेशों से चयनित 25 विशिष्ट हस्तियों को "भारत गौरव अलंकरण" से सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने भारतीय संस्कृति, सेवा, नवाचार, नेतृत्व और वैश्विक मंच पर उल्लेखनीय योगदान दिया है। इस समारोह में 18 देशों के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे।

ब्रिटिश संसद की ऐतिहासिक दीवारें उस दिन भारत की सांस्कृतिक विरासत और समकालीन नेतृत्व का गवाह बनेंगी। कार्यक्रम में पद्मभूषण जावेद अख्तर, गीतकार मनोज मुन्तशिर, पद्मश्री लोक कलाकार गुलाबो सपेरा, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. तेजस पटेल, और ब्रिटिश आर्मी के मेजर मुनीष चौहान जैसे प्रतिष्ठित नामों को सम्मानित किया जाएगा।

संस्कृति युवा संस्थान के अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने जानकारी दी कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेहंदीपुर बालाजी धाम के महंत डॉ. नरेश पुरी महाराज होंगे, और अध्यक्षता यूके के सांसद नवेन्दु मिश्रा करेंगे। समारोह के विशिष्ट अतिथियों में लॉर्ड वीरेंद्र शर्मा, बैरोनेश संदीप वर्मा, लॉर्ड रामी रांझर, पूर्व मेयर सुनील चोपड़ा, महाकुंभ सलाहकार राकेश के शुक्ला, और प्रसिद्ध अभिनेता अन्नू कपूर भी शामिल होंगे।

समारोह को सफल बनाने के लिए यूके में एक समन्वय समिति का गठन किया गया है जिसमें प्रवासी भारतीय समुदाय के प्रमुख चेहरों को जोड़ा गया है। यह आयोजन वैश्विक मंच पर भारतीय संस्कृति के सम्मान और प्रवासी भारतीयों के योगदान को एक नई पहचान देगा।

सम्मान प्राप्त करने वाले प्रमुख नामों में शामिल हैं:

  • किरण अग्रवाल, चेयरपर्सन, हिंदुस्तान जिंक

  • सुनील खेतपालिया, उद्योगपति, चेन्नई

  • जावेद अख्तर, पद्मभूषण गीतकार

  • मनोज मुन्तशिर, कवि एवं गीतकार

  • गुलाबो सपेरा, पद्मश्री लोक कलाकार

  • मेजर मुनीष चौहान, ब्रिटिश आर्मी

  • डॉ. तेजस पटेल, हृदय रोग विशेषज्ञ

  • माधव अगस्ती, फैशन डिजाइनर

  • वरुण सेठ, सीईओ ketto.org

  • धीर परसरामका व वायु परसरामका, जिन्हें International Super Talented Kids Award से नवाजा जाएगा

यह समारोह न केवल भारतीय संस्कृति की वैश्विक उपस्थिति को सुदृढ़ करेगा बल्कि विश्व मंच पर भारत की सेवा और नेतृत्व परंपरा को भी सशक्त रूप से प्रस्तुत करेगा।

Previous
Next

Related Posts