Monday, 17 November 2025

ईरान की न्यूक्लियर साइट्स Fordow, Natanz और Esfahan पर अमेरिका ने किया हमला - ट्रंप ने ट्वीट कर दी जानकारी


ईरान की न्यूक्लियर साइट्स Fordow, Natanz और Esfahan पर अमेरिका ने किया हमला - ट्रंप ने ट्वीट कर दी जानकारी


    मध्य पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुष्टि की है कि अमेरिकी वायुसेना ने ईरान के तीन प्रमुख परमाणु स्थलों—Fordow, Natanz और Esfahan—पर सफल हवाई हमला किया है। यह कार्रवाई इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के बीच की गई है, जिसे अब वैश्विक संकट का रूप मिल सकता है।

    ट्रंप ने ट्वीट करते हुए कहा,

    “हमने ईरान के तीन न्यूक्लियर ठिकानों पर सफलतापूर्वक हमला कर दिया है। सभी अमेरिकी विमान अब ईरानी हवाई क्षेत्र से बाहर हैं। फोर्डोव साइट पर पूरी बमवर्षा की गई है। सभी विमान सुरक्षित लौट रहे हैं। यह अमेरिका की सैन्य शक्ति का प्रमाण है। अब शांति का समय है।”

    दुनिया की नजरें मध्य पूर्व पर

    इस हमले ने पश्चिम एशिया में युद्ध की आशंका को और प्रबल कर दिया है। चीन, रूस और यूरोपीय संघ के देशों ने संयम बरतने की अपील की है। भारत ने भी स्थिति पर नज़र बनाए रखने की बात कही है।

      Previous
      Next

      Related Posts