Saturday, 29 August 2026

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा,जेपी नड्डा और पाटिल भी रहे मौजूद


गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा,जेपी नड्डा और पाटिल भी रहे मौजूद

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को गांधीनगर (गुजरात) पहुंचकर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय विजय रूपाणी को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने रूपाणी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे एक प्रेरणास्रोत नेता थे, जिन्होंने पार्षद, महापौर, विधायक, मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री पद तक की राजनीतिक यात्रा को ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. रूपाणी का जाना देश की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। वे जनसेवा के प्रतीक थे, और उनका जीवन प्रत्येक जनप्रतिनिधि के लिए प्रेरणादायक रहेगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।

गांधीनगर में आयोजित प्रार्थना सभा में देशभर के कई गणमान्यजन शामिल हुए। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, और अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Previous
Next

Related Posts