अजमेर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में अजमेर उत्तर व दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों द्वारा बुधवार को टीबी हॉस्पिटल और जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) हॉस्पिटल में मरीजों को फल वितरित कर सेवा कार्य किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार जयपाल, पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती तथा नगर निगम अजमेर में नेता प्रतिपक्ष श्रीमती द्रोपदी कोली ने किया।
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी की सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता, संविधान की रक्षा हेतु संघर्ष और जनहित के प्रति समर्पण आज के समय में देश को नई दिशा दे रहा है। उन्होंने कहा कि श्री गांधी हर वर्ग की प्रगति और अधिकारों की लड़ाई के लिए सदैव खड़े रहते हैं। उनके जन्मदिवस के अवसर पर सेवा के रूप में यह कार्य एक सांकेतिक श्रद्धांजलि है।
फल वितरण कार्यक्रम में कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल, वाहिद मोहम्मद, लक्ष्मी धोलखेडिया, चंदन सिंह, शहर कांग्रेस महासचिव नौरत गुजर, पूर्व पार्षद सर्वेश पारीक, मंडल अध्यक्ष गणेश चौहान, पंकज छौटवानी, सोना धनवानी, आरिफ खान, हेमराज खारोलिया, विनोद नकवाल, नीलम चंद जैन, जयप्रकाश तंबोली, विक्की सिवासिया, रमेश ओझा, शहनाज खान, प्रदीप तुनगरिया, बाबू खान सहित अनेक कांग्रेसजन शामिल रहे। सभी ने राहुल गांधी को दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व को देश के लिए प्रेरणास्रोत बताया।