Monday, 16 June 2025

PM मोदी को साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III' से नवाजा


PM मोदी को साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III' से नवाजा

साइप्रस यात्रा के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस सरकार द्वारा देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने प्रदान किया। यह सम्मान देश के सर्वोच्च आध्यात्मिक और राजनीतिक नेता आर्कबिशप मकारियोस III के नाम पर स्थापित है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “राष्ट्रपति जी, इस महान सम्मान के लिए मैं आपका, साइप्रस सरकार और वहां के नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। यह सम्मान केवल नरेंद्र मोदी का नहीं है, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। यह भारतीयों की क्षमताओं, आकांक्षाओं, हमारी संस्कृति और ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना का सम्मान है।”

इससे पूर्व प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत प्रेसिडेंशियल पैलेस में किया गया। इसके बाद दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई, जिसमें व्यापार, तकनीक, रक्षा और सांस्कृतिक सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। प्रधानमंत्री मोदी अब G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए कनाडा रवाना होंगे।

Previous
Next

Related Posts