Monday, 16 June 2025

गृह मंत्रालय ने जारी की जातीय जनगणना की अधिसूचना, दो चरण होंगे,1 अक्टूबर 2026 से पहले चरण की शुरुआत


गृह मंत्रालय ने जारी की जातीय जनगणना की अधिसूचना, दो चरण होंगे,1 अक्टूबर 2026 से पहले चरण की शुरुआत

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश में जातीय जनगणना की प्रक्रिया को औपचारिक रूप से शुरू करते हुए सोमवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार यह जातीय जनगणना दो चरणों में कराई जाएगी। पहले चरण की शुरुआत 1 अक्टूबर 2026 से होगी, जिसमें हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख जैसे चार पहाड़ी राज्यों को शामिल किया गया है। इसके बाद दूसरे चरण की शुरुआत 1 मार्च 2027 से होगी, जिसमें देश के शेष राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जनगणना कार्य संपन्न किया जाएगा।

यह निर्णय ऐसे समय में आया है जब रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 16 वीं जनगणना की तैयारियों की वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा की। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने 30 अप्रैल 2025 को देश में जातीय जनगणना कराने की घोषणा की थी। आजादी के बाद यह पहली बार होगा जब भारत में औपचारिक रूप से जातीय आधार पर जनगणना करवाई जाएगी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि जातीय जनगणना को मुख्य जनगणना प्रक्रिया के साथ समाहित कर एकीकृत रूप से किया जाएगा।

Previous
Next

Related Posts