Saturday, 29 August 2026

साइप्रस पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति निकोस ने रेड कार्पेट पर किया स्वागत


साइप्रस पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति निकोस ने रेड कार्पेट पर किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन देशों की चार दिवसीय यात्रा के पहले पड़ाव पर साइप्रस पहुंच गए हैं। साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने एयरपोर्ट पर स्वयं पहुंचकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और रेड कार्पेट सम्मान के साथ उन्हें रिसीव किया। स्वागत के दौरान राष्ट्रपति निकोस ने पीएम मोदी का हाथ थामा और साथ-साथ आगे बढ़े, जिससे दोनों देशों के बीच बढ़ती मित्रता और सहयोग की झलक दिखाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा 15 जून से 19 जून तक चलेगी, जिसके तहत वे 15-16 जून को साइप्रस, 16-17 जून को कनाडा, और 18 जून को क्रोएशिया में रहेंगे।

कनाडा प्रवास के दौरान वे G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, जबकि क्रोएशिया में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने हेतु विभिन्न बैठकें प्रस्तावित हैं। पूरी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री कुल 27,745 किलोमीटर का अंतरराष्ट्रीय सफर तय करेंगे।

इस यात्रा को भारत के वैश्विक कूटनीतिक संबंधों को और सुदृढ़ करने के एक महत्वपूर्ण प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

Previous
Next

Related Posts