



अहमदाबाद एयर इंडिया ड्रीमलाइनर क्रैश में बांसवाड़ा की डॉक्टर कोनी व्यास, उनके पति डॉ. प्रदीप जोशी, और तीनों बच्चे – प्रद्युत जोशी, मिराया जोशी और नकुल जोशी की भी मौत की पुष्टि हुई है। यह परिवार लंदन जा रहा था, जहां डॉ. प्रदीप जोशी पहले से कार्यरत थे।
उदयपुर के पेसिफिक हॉस्पिटल, उमरड़ा के प्रबंधन ने जानकारी दी है कि डॉ. कोनी व्यास ने एक महीने पहले ही नौकरी से इस्तीफा दिया था। वे लंदन में अपने पति के साथ रहने के लिए स्थायी रूप से जा रही थीं, इसलिए हॉस्पिटल छोड़ने का निर्णय लिया गया था।
यह हादसा न केवल तकनीकी विफलता का मामला है, बल्कि इससे जुड़े कई परिवारों की पूरी पीढ़ी को खत्म कर गया। कोनी व्यास एक योग्य चिकित्सक और सामाजिक रूप से सक्रिय महिला थीं। उनके पति और बच्चों के साथ एक सपनों की यात्रा, एक जीवन की नई शुरुआत, इस हादसे में समाप्त हो गई।