Saturday, 29 August 2026

अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसा: राजस्थान के 5 लोगों की मौत, खुशबू की शादी को हुए थे केवल 5 महीने


अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसा: राजस्थान के 5 लोगों की मौत, खुशबू की शादी को हुए थे केवल 5 महीने

 मुख्य बिंदु (Highlights):

  • एयर इंडिया विमान हादसे में राजस्थान के 5 लोग मृतक।

  • बालोतरा की खुशबू राजपुरोहित की शादी को सिर्फ 5 महीने हुए थे।

  • उदयपुर के मार्बल व्यापारी संजीव मोदी के बेटे शुभ और बेटी शगुन की भी मौत।

  • वरदीचंद और प्रकाश मेनारिया लंदन कुकिंग जॉब के लिए जा रहे थे।

  • जिला प्रशासन सक्रिय, परिजन अहमदाबाद के लिए रवाना।

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर हुए एयर इंडिया विमान हादसे ने राजस्थान के पांच परिवारों को गहरे शोक में डुबो दिया है। मृतकों में बालोतरा की खुशबू राजपुरोहित, उदयपुर के मार्बल व्यवसायी संजीव मोदी के बेटे शुभ और बेटी शगुन, वल्लभनगर के वरदीचंद मेनारिया, और रोहिड़ा के प्रकाश मेनारिया शामिल हैं।

खुशबू की आखिरी तस्वीर – कुछ पल पहले की मुस्कान अब याद बन गई: खुशबू राजपुरोहित, जो हाल ही में जनवरी 2025 में शादी के बंधन में बंधी थी, इस हादसे की सबसे दर्दनाक चेहरों में से एक हैं। वह अपने पिता मदन सिंह राजपुरोहित के साथ बुधवार रात को अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंची थीं। वहीं से लंदन जाने वाली फ्लाइट में सवार हुईं। उनकी आखिरी तस्वीर उनके पिता के साथ एयरपोर्ट पर ली गई, जो अब पूरे सोशल मीडिया पर दुःख और संवेदना का प्रतीक बन गई है।

खुशबू के पति लंदन में नर्सिंग स्टाफ के रूप में काम कर रहे हैं। हादसे की खबर लगते ही परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। मदन सिंह जैसे ही मेहसाणा के पास पहुंचे थे, उन्हें क्रैश की सूचना मिली।

उदयपुर के मार्बल कारोबारी संजीव मोदी के बेटे-बेटी की मौत: संजीव मोदी के पुत्र शुभ मोदी और पुत्री शगुन मोदी इस विमान में सवार थे। दोनों एमबीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने पिता के मार्बल व्यवसाय में सक्रिय थे और लंदन घूमने जा रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही संजीव मोदी अहमदाबाद रवाना हो गए हैं।

उनके सहेली नगर स्थित घर पर शोक की लहर है। जिला कलेक्टर नमित मेहता भी मौके पर पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया।

वरदीचंद और प्रकाश मेनारिया – लंदन लौटते वक्त हादसे के शिकार: वल्लभनगर के रूंडेड़ा निवासी वरदीचंद मेनारिया एक महीने पहले ही लंदन से लौटे थे और अब दोबारा काम पर वापस जा रहे थे। उनकी पत्नी और बेटा उन्हें अहमदाबाद छोड़ने आए थे। वे अभी वहीं हैं।

प्रकाश मेनारिया, जो रोहिड़ा गांव के रहने वाले थे, भी वरदीचंद के साथ ही लंदन कुकिंग के काम के लिए जा रहे थे। दोनों ने साथ ही टिकट लिया था और विमान में साथ सवार थे।

    Previous
    Next

    Related Posts