



जयपुर। सोसायटी फॉर पब्लिक ग्रिवांस (एसपीजी) इंडिया द्वारा ईएचसीसी अस्पताल के सहयोग से जयपुर में एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। “स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन” और “पहला सुख निरोगी काया” की भावना के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में 227 से अधिक लोगों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लेकर इस पहल को सफल बनाया।
शुभारंभ समारोह की ईएचसीसी अस्पताल सह-अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मुख्य अतिथि श्रीमती मंजू शर्मा, विशिष्ट अतिथियों में शामिल थे:ईएचसीसी सीईओ डॉ. प्राचीश प्रकाश, प्रिवेंटिव कार्डियोलॉजी निदेशक डॉ. आलोक माथुर, डेवलपमेंट एवं ब्रांडिंग, ईएचसी सीवरिष्ठ जीएम – ग्रुप ग्रोथनितेश तिवारी शामिल रहे।
कार्यक्रम के समन्वयन में श्रीमती चित्रकला, श्रीमती चंद्रकांता, और डॉ. गुंजन रावत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन स्थल पर मौजूद सभी अतिथियों और प्रतिभागियों को ईएचसीसी विशेषज्ञों की ओर से सम्पूर्ण स्वास्थ्य जांच सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
एसपीजी इंडिया के सचिव डॉ. गोविंद रावत (एडवोकेट) ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य हर आयु वर्ग के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना है, खासकर वे लोग जो नियमित स्वास्थ्य जांच से वंचित रहते हैं।
एसपीजी इंडिया के अध्यक्ष प्रो. बीडी रावत ने बताया कि यह अभियान केवल जयपुर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे पूरे राजस्थान राज्य में विस्तार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान की श्रृंखला में आगे विभिन्न जिलों में स्वास्थ्य शिविर और जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
श्रीमती मंजू शर्मा ने कहा कि आज के समय में मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों ही अहम हैं। इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम समाज में गहरा असर डाल सकते हैं। ईएचसीसी इस जनहितकारी अभियान को हरसंभव सहयोग देता रहेगा।