Tuesday, 17 March 2026

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जयपुर ग्रेटर नगर निगम की मेयर डॉ. सौम्या गुर्जर बनीं ब्रांड एंबेसडर


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जयपुर ग्रेटर नगर निगम की मेयर डॉ. सौम्या गुर्जर बनीं ब्रांड एंबेसडर

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) को व्यापक रूप से सफल बनाने और योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राजस्थान सरकार के आयुष विभाग ने जयपुर नगर निगम ग्रेटर की मेयर डॉ. सौम्या गुर्जर को योग कार्यक्रम का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 21 जून तक के लिए प्रभावी रहेगी।

इस नियुक्ति का पत्र आज आयुष विभाग के मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने मेयर डॉ. गुर्जर को सौंपा। इस अवसर पर मेयर सौम्या गुर्जर ने बताया कि जयपुर में लोगों को योग से जोड़ने के उद्देश्य से 'जयपुर योग महोत्सव 2025' का आयोजन शुरू किया गया है, जिसके तहत पूरे शहर में योग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को प्रशिक्षित योग गुरुओं द्वारा योग के विभिन्न आसनों, प्राणायाम और उससे होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानकारी दी जा रही है।

इसी क्रम में 11 जून की सुबह जयपुर नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय पर भी विशेष योग शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आमजन शामिल हो सकेंगे। मेयर डॉ. गुर्जर ने नागरिकों से इन योग शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया है।

Previous
Next

Related Posts