



जयपुर। कोटा विश्वविद्यालय, कोटा के नव नियुक्त कुलगुरु प्रोफेसर भगवती प्रसाद सारस्वत ने सोमवार को राजस्थान के राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। यह भेंट औपचारिक थी और प्रो. सारस्वत ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात राज्यपाल से पहली बार मुलाकात की।
राज्यपाल बागडे ने उन्हें कुलगुरु के रूप में नियुक्ति पर बधाई दी और आशा जताई कि वे कोटा विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को और सुदृढ़ करने में सफल रहेंगे। उन्होंने प्रो. सारस्वत को विश्वविद्यालय की अकादमिक और शोध गतिविधियों को नए आयाम देने की शुभकामनाएं भी दीं।