Monday, 09 June 2025

सिरसा में महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म -दो लड़के और दो लड़कियां


सिरसा में महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म -दो लड़के और दो लड़कियां

हरियाणा के सिरसा सिरसा के सिविल अस्पताल में 24 वर्षीय रज्जो देवी ने एक साथ चार बच्चों (दो लड़के, दो लड़कियां) को जन्म दिया है। यह उनकी पहली प्रेग्नेंसी है और सभी बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। डिलीवरी सिरसा के सिविल अस्पताल में 14 मई 2025 को सिजेरियन ऑपरेशन से हुई।

बच्चों के जन्म के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। मां, दादी, परदादी और नानी सभी देखभाल में लगे हुए हैं। बच्चे और मां 20 दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं।

पति सोनू ने कहा कि यह हमारे लिए किसी चमत्कार से कम नहीं। हमें तीन बच्चों की उम्मीद थी, लेकिन जब डॉक्टरों ने कहा कि चार हैं और सब स्वस्थ हैं, तो हम भावुक हो गए।

सिविल अस्पताल, सिरसा के गायनोकॉलोजिस्ट डॉ. राहुल गर्ग ने बताया कि यह केस काफी यूनिक और जोखिम भरा था। डिलीवरी के वक्त ब्लीडिंग नहीं रुक रही थी, जिससे ओटी में माहौल तनावपूर्ण हो गया था।लेकिन जैसे ही ब्लीडिंग नियंत्रित हुई, पूरे अस्पताल और परिवार ने राहत की सांस ली।”

सोनू ने बताया कि चारों बच्चों की एक्टिविटी अलग-अलग है कभी एक भूख लगने पर रोता है तो कभी दूसरा। पांच लोग हर समय उनकी देखभाल में लगे रहते हैं।

    Previous
    Next

    Related Posts