Saturday, 29 August 2026

गजेन्द्रसिंह शेखावत का कटाक्ष – जब एक ही दल के दो नेताओं की मुलाकात बन जाए खबर, तो समझिए दूरियां कितनी गहरी हैं


गजेन्द्रसिंह शेखावत का कटाक्ष – जब एक ही दल के दो नेताओं की मुलाकात बन जाए खबर, तो समझिए दूरियां कितनी गहरी हैं

अजमेर में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने रविवार को कांग्रेस पार्टी पर तीखा कटाक्ष किया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की हालिया मुलाकात को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए शेखावत ने कहा कि जब किसी एक ही पार्टी के दो वरिष्ठ नेता—एक पूर्व मुख्यमंत्री और दूसरा पूर्व डिप्टी सीएम एवं पीसीसी चीफ—आपस में मिलें और वह घटना समाचार बन जाए, तो इससे साफ हो जाता है कि दोनों के बीच दूरियां कितनी गहरी हैं और आपसी असहजता कितनी ज्यादा है।

उन्होंने आगे कहा कि अगर किसी राजनीतिक दल में दो शीर्ष नेताओं का मिलना भी 'समाचार' बन जाए, तो यह उस दल की आंतरिक स्थिति और मतभेदों को उजागर करता है। शेखावत ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, "देर से आए, लेकिन साथ आए।"

शेखावत ने यह भी जोड़ा कि कांग्रेस में इस समय जिस तरह का बिखराव, टूटन और क्षरण हो रहा है, वह सबके सामने है। हालांकि, उन्होंने व्यक्तिगत मुद्दों पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि वह कांग्रेस नेताओं को शुभकामनाएं देते हैं।

    Previous
    Next

    Related Posts