Saturday, 29 August 2026

विजय बैंसला का बयान: 9वीं अनुसूची पर जल्द आएगी चिट्ठी, जून के पहले सप्ताह में पूरी होगी प्रक्रिया


विजय बैंसला का बयान: 9वीं अनुसूची पर जल्द आएगी चिट्ठी, जून के पहले सप्ताह में पूरी होगी प्रक्रिया

गुर्जर महापंचायत के बाद गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक विजय बैंसला का बयान सामने आया है। उन्होंने समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे पटरी पर नहीं बैठे और संयम बनाए रखें। उन्होंने यह आश्वासन दिया कि सरकार की ओर से 9वीं अनुसूची में आरक्षण जोड़ने से संबंधित चिट्ठी जल्द जारी की जाएगी।

बैंसला ने यह भी कहा कि सरकार इस दिशा में गंभीर है और जल्द ही कैबिनेट की मंजूरी भी प्राप्त हो जाएगी। उन्होंने आगे जानकारी दी कि जून के पहले सप्ताह में एक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें आरक्षण से जुड़े शेष छोटे-मोटे मुद्दों पर भी चर्चा कर उन्हें सुलझा लिया जाएगा।

विजय बैंसला का यह बयान ऐसे समय आया है जब समाज के एक वर्ग द्वारा पीलूपुरा में रेलवे ट्रैक जाम किया गया और ट्रेनें रोकी गईं। यह बयान भीड़ को शांत करने और आंदोलन को संवाद की ओर मोड़ने की एक बड़ी पहल माना जा रहा है।

    Previous
    Next

    Related Posts