Saturday, 29 August 2026

भुसावर कस्बे में सरकारी डॉक्टर कार में जिंदा जले, आग की लपटों से नहीं बचा पाए लोग


भुसावर कस्बे में सरकारी डॉक्टर कार में जिंदा जले, आग की लपटों से नहीं बचा पाए लोग

भरतपुर जिले के भुसावर कस्बे में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसे में एक सरकारी डॉक्टर की जलकर मौत हो गई। शाम करीब 6:30 बजे डॉक्टर की कार अनियंत्रित होकर एक डायग्नोस्टिक सेंटर की दुकान में जा घुसी। दुकान में घुसते ही कार से धुआं उठने लगा और बाहर निकलने का रास्ता बंद हो गया। कार को बैक करने की कोशिश में वह पीछे दीवार से टकरा गई, जिससे उसमें अचानक आग लग गई और लपटें तेजी से उठने लगीं।

हादसे के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने डॉक्टर को कार से बाहर निकालने की भरपूर कोशिश की, लेकिन भीषण लपटों और कार में फंसे होने के कारण उसे नहीं बचाया जा सका। प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत भुसावर थाना पुलिस को सूचना दी। थानाधिकारी नरेश कुमार पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और नगर पालिका की दमकल को बुलाया गया। आग पर काबू पाने में काफी समय लगा, लेकिन तब तक डॉक्टर की मौत हो चुकी थी।

    Previous
    Next

    Related Posts