Saturday, 29 August 2026

SI भर्ती पेपर लीक मामला: SOG ने RPA से ट्रेनी एसआई विजेंद्र जोशी को किया गिरफ्तार


SI भर्ती पेपर लीक मामला: SOG ने RPA से ट्रेनी एसआई विजेंद्र जोशी को किया गिरफ्तार

राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने एसआई भर्ती पेपर लीक घोटाले में एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेनी सब-इंस्पेक्टर विजेंद्र कुमार जोशी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को राजस्थान पुलिस अकादमी (RPA), जयपुर की इंटेलिजेंस ट्रेनिंग अकादमी से पकड़ा गया, जहां वह प्रशिक्षण ले रहा था।

एसओजी के एडीजी वीके सिंह ने बताया कि आरोपी विजेंद्र कुमार जोशी (30 वर्ष), पुत्र मदनलाल, निवासी बलारा, जिला सीकर है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने परीक्षा से पहले ही लीक हुआ प्रश्न पत्र पढ़कर परीक्षा पास की थी। एसओजी को फर्जीवाड़े की पुष्टि होने के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे शुक्रवार को हिरासत में लिया गया और शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया।

पेपर लीक मामले में यह गिरफ्तारी दर्शाती है कि एसओजी पेपर माफिया और लाभार्थियों दोनों पर शिकंजा कस रही है। इस कार्रवाई के बाद एसआई भर्ती में चयनित अन्य संदिग्धों की जांच तेज होने की संभावना है।

Previous
Next

Related Posts