Saturday, 07 June 2025

मुख्यमंत्री शर्मा,भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ और विधानसभा अध्यक्ष सहित कई मंत्रियों ने चिकित्सा मंत्री की पत्नी स्व. प्रीति कुमारी की अंत्येष्टि में हुए शामिल


मुख्यमंत्री शर्मा,भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ और विधानसभा अध्यक्ष सहित कई मंत्रियों ने चिकित्सा मंत्री की पत्नी स्व. प्रीति कुमारी की अंत्येष्टि में हुए शामिल

खींवसर (नागौर): राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर की धर्मपत्नी स्व. प्रीति कुमारी की शुक्रवार को खींवसर में अंत्येष्टि संपन्न हुई। इस दुखद अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित मंत्रिमंडल के कई सदस्य, पूर्व मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खींवसर मोक्षधाम पहुंचकर स्व. प्रीति कुमारी की पार्थिव देह के अंतिम दर्शन किए और पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया और इस अपार दुख को सहन करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, विधि मंत्री जोगाराम पटेल, राज्यवर्धन सिंह के साथ उद्योग राज्यमंत्री के.के. विश्नोई, पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्यजन भी मौजूद रहे।

स्व. प्रीति कुमारी की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता ने भाग लिया और नम आंखों से उन्हें विदाई दी। पूरे खींवसर क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त रही।

Previous
Next

Related Posts