Saturday, 29 August 2026

मानव सेवा के प्रतीक रहे लधाराम पारवानी का निधन, संघर्षशील जीवन के लिए हमेशा याद किए जाएंगे


मानव सेवा के प्रतीक रहे लधाराम पारवानी का निधन, संघर्षशील जीवन के लिए हमेशा याद किए जाएंगे

105 वर्षीय अहमदाबाद निवासी लधाराम पारवानी का 2 जून 2025 को निधन हो गया। वे अपने जीवनभर संघर्षों से लड़ते हुए समाजसेवा और मानवता की सेवा में निरंतर तत्पर रहे। वे उन विरले व्यक्तियों में से थे, जिन्होंने अपने जीवन को पूर्ण रूप से दूसरों के कल्याण हेतु समर्पित किया। उनका जीवन भारतीय संस्कृति के सेवा, त्याग और तपस्या जैसे मूल्यों का आदर्श उदाहरण रहा।

स्वतंत्रता संग्राम, सिंधी समाज की सामाजिक गतिविधियाँ, धार्मिक आयोजनों और सार्वजनिक संस्थाओं के संचालन में उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई। वे अपने क्षेत्र के प्रेरणा स्त्रोत थे और उन्हें विशेषकर सिंधी समाज में अत्यंत सम्मान की दृष्टि से देखा जाता था।

उनका निधन न केवल पारवानी परिवार के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्री लधाराम पारवानी ने अपने पीछे भरा-पूरा परिवार और सेवा की मिसालें छोड़ी हैं, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत रहेंगी।

उनकी स्मृति में आयोजित शोकसभा में कई धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक गणमान्य लोगों ने भाग लिया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Previous
Next

Related Posts