Saturday, 29 August 2026

कोटा विश्वविद्यालय को मिला नया कुलगुरु, प्रो. भगवती प्रसाद सारस्वत की नियुक्ति


कोटा विश्वविद्यालय को मिला नया कुलगुरु, प्रो. भगवती प्रसाद सारस्वत की नियुक्ति

जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल एवं कोटा विश्वविद्यालय के कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने प्रोफेसर भगवती प्रसाद सारस्वत को कोटा विश्वविद्यालय, कोटा का नया कुलगुरु (Vice Chancellor) नियुक्त किया है। इस संबंध में नियुक्ति आदेश बुधवार को जारी किए गए।

यह नियुक्ति राज्य सरकार के परामर्श से की गई है। नियुक्ति आदेश में स्पष्ट किया गया है कि प्रो. भगवती प्रसाद सारस्वत की कुलगुरु पद पर नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 3 वर्षों अथवा उनकी 70 वर्ष की आयु में से जो भी पहले हो, तक के लिए प्रभावी रहेगी।

नए कुलगुरु प्रो. सारस्वत उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक अनुभवी शिक्षाविद् माने जाते हैं और विभिन्न अकादमिक संस्थानों में लंबे समय तक योगदान दे चुके हैं। उनकी नियुक्ति से विश्वविद्यालय में शैक्षिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों को नया मार्गदर्शन मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Previous
Next

Related Posts