Saturday, 29 August 2026

RCB जीत जश्न में मातम: भगदड़ में 11 की मौत, कर्नाटक हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान


RCB जीत जश्न में मातम: भगदड़ में 11 की मौत, कर्नाटक हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान

बेंगलुरु | आईपीएल 2025 में पहली बार चैंपियन बनी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की जीत का जश्न बुधवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर बड़े हादसे में तब्दील हो गया, जब विजेता टीम के स्वागत के लिए जुटी भीड़ में भयानक भगदड़ मच गई। इस हादसे में 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 33 अन्य घायल हो गए।

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, स्टेडियम में प्रवेश पाने के लिए हजारों लोग गेट के पास एकत्र हो गए थे। कुछ लोगों ने दीवार फांदने की कोशिश की, जबकि कई लोग पेड़ों पर चढ़ गए। भीड़ को नियंत्रित करने के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे, जिससे हालात बिगड़ते चले गए।

इस त्रासदी को लेकर कर्नाटक हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए दोपहर 2:30 बजे सुनवाई करने का ऐलान किया है। वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता स्नेहमयी कृष्णा ने कब्बन पार्क थाने में FIR दर्ज कराई, जिसमें मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार और कर्नाटक क्रिकेट बोर्ड पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने हादसे के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मैं इस घटना का बचाव नहीं कर रहा, लेकिन देश में पहले भी बड़े हादसे हुए हैं, जैसे कुंभ मेले में 50-60 लोगों की जान गई थी।" उन्होंने यह भी जोड़ा कि इसका मतलब यह नहीं कि सरकार जिम्मेदारी से बच सकती है।

भाजपा ने सरकार पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की है और कहा है कि प्रशासनिक विफलता के चलते यह जानलेवा हादसा हुआ।

    Previous
    Next

    Related Posts