Saturday, 29 August 2026

पीएनबी हाउसिंग फाइनैंस ने मिरांडा हाउस की 186 छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की


पीएनबी हाउसिंग फाइनैंस ने मिरांडा हाउस की 186 छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की

नई दिल्ली। देश की प्रमुख आवास वित्त कंपनी पीएनबी हाउसिंग फाइनैंस ने अपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) इकाई 'पहल फाउंडेशन' के माध्यम से मिरांडा हाउस की 186 छात्राओं को छात्रवृत्तियां प्रदान की हैं। इस पहल का उद्देश्य वंचित वर्ग की मेधावी छात्राओं को उच्च शिक्षा में सहायता देना है, ताकि वे अपने शैक्षणिक और करियर लक्ष्यों को प्राप्त कर सकें।

ये छात्रवृत्तियां साइंस और ह्यूमैनिटीज जैसे विषयों में अंडरग्रेजुएट पढ़ाई कर रहीं छात्राओं को प्रदान की गई हैं। यह पहल समान शिक्षा के अधिकार, सशक्तिकरण, और समावेशी विकास को केंद्र में रखकर बनाई गई है।

इस अवसर पर पीएनबी हाउसिंग फाइनैंस के सीईओ एवं एमडी गिरीश कॉसगी ने कहा, “हमारा मानना है कि शिक्षा केवल ज्ञान देने का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का आधार है। यह छात्रवृत्ति कार्यक्रम शिक्षा को आर्थिक रूप से सुलभ बनाकर छात्राओं को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर प्रदान करता है। समाज के प्रत्येक वर्ग को विकसित करने और नेतृत्व में भागीदारी के लिए समान अवसर मिलना चाहिए।”

दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस कॉलेज में आयोजित इस समारोह में पीएनबी हाउसिंग फाइनैंस के प्रतिनिधियों के साथ-साथ डॉ. मनीष कुमार चौधरी (महासचिव, रिस्पेक्ट इंडिया), प्रोफेसर (डॉ.) बिजय लक्ष्मी नंदा (प्रिंसिपल, मिरांडा हाउस), फैकल्टी सदस्य, स्टाफ और इम्प्लीमेंटिंग पार्टनर 'रिस्पेक्ट इंडिया' के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

    Previous
    Next

    Related Posts