Saturday, 29 August 2026

डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा बने आदिवासी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष, कांग्रेस हाईकमान ने सौंपी नई जिम्मेदारी


डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा बने आदिवासी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष, कांग्रेस हाईकमान ने सौंपी नई जिम्मेदारी

डूंगरपुर से कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा को पार्टी ने आदिवासी कांग्रेस (Tribal Congress) का नया प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने घोघरा की नियुक्ति के आदेश जारी किए, जिससे पार्टी में आदिवासी नेतृत्व को और मजबूती मिलने की संभावना जताई जा रही है।

गणेश घोघरा पूर्व में यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रह चुके हैं और लंबे समय से संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी माने जाते हैं और आदिवासी क्षेत्रों में उनकी गहरी पकड़ है।

उनकी नियुक्ति के बाद कांग्रेस नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर बधाई संदेश साझा किए। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने घोघरा को बधाई देते हुए लिखा कि "गणेश घोघरा आदिवासियों की सशक्त आवाज बनकर कांग्रेस संगठन को और मज़बूती प्रदान करेंगे।"

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई अन्य कांग्रेस विधायकों और वरिष्ठ नेताओं ने भी घोघरा को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। माना जा रहा है कि राजस्थान में आगामी चुनावी समीकरणों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने यह नियुक्ति कर आदिवासी समाज को संदेश देने का प्रयास किया है।

Previous
Next

Related Posts