Saturday, 29 August 2026

सुप्रीम कोर्ट के 3 नए जजों ने ली शपथ, जस्टिस विजय बिश्नोई ने हिंदी में ली शपथ


सुप्रीम कोर्ट के 3 नए जजों ने ली शपथ, जस्टिस विजय बिश्नोई ने हिंदी में ली शपथ

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को तीन नए न्यायाधीशों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इन तीनों में सबसे विशेष बात यह रही कि गुवाहाटी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद से पदोन्नत होकर आए जस्टिस विजय बिश्नोई ने सुप्रीम कोर्ट के लिए हिंदी में शपथ ली। वे राजस्थान के जोधपुर मूल के निवासी हैं और हिंदी में शपथ लेने वाले विरले जजों में से एक बन गए हैं।

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बीआर गवई ने तीनों न्यायाधीशों— जस्टिस एनवी अंजारिया, जस्टिस विजय बिश्नोई, और जस्टिस अतुल एस. चंदुरकर को शपथ दिलाई।

गौरतलब है कि पूर्व मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना, जस्टिस अभय एस. ओका और जस्टिस हृषिकेश राय के सेवानिवृत्त होने से उच्चतम न्यायालय में तीन पद रिक्त हो गए थे, जिन्हें अब इन नई नियुक्तियों से भरा गया है।

जस्टिस विजय बिश्नोई ने 8 जनवरी 2013 को राजस्थान हाईकोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था। इसके बाद उन्होंने स्थायी न्यायाधीश और गुवाहाटी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायपालिका में सेवा दी। उनकी हिंदी से जुड़ी यह पहल न्यायिक प्रक्रिया में स्थानीय भाषाओं के प्रयोग को भी प्रोत्साहित करती है।

    Previous
    Next

    Related Posts