Sunday, 01 June 2025

राजस्थान भाजपा में फिलहाल नहीं होंगे संगठनात्मक बदलाव, जेपी नड्डा के दौरे को लेकर चल रही अटकलों पर मदन राठौड़ ने लगाया विराम


राजस्थान भाजपा में फिलहाल नहीं होंगे संगठनात्मक बदलाव, जेपी नड्डा के दौरे को लेकर चल रही अटकलों पर मदन राठौड़ ने लगाया विराम
अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती समारोह के अवसर पर 31 मई को आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को प्रदेश प्रभारी डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।

जयपुर। राजस्थान भाजपा में संभावित संगठनात्मक फेरबदल को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने शुक्रवार को विराम लगा दिया। उन्होंने साफ किया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के प्रस्तावित जयपुर दौरे के दौरान संगठनात्मक बदलाव से जुड़ी कोई बातचीत नहीं की जाएगी।

नड्डा के दौरे के दौरान बीते कुछ समय से यह कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा हो सकती है, लेकिन राठौड़ ने स्पष्ट कर दिया कि संगठन के बदलाव एक निर्धारित प्रक्रिया के तहत होते हैं और इस दौरे में ऐसी कोई प्रक्रिया शुरू नहीं की जा रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ शुक्रवार को अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों का जायज़ा लेने एंटरटेनमेंट पैराडाइज पहुंचे। जहां पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा मुख्य वक्ता के रूप में भाग लेंगे। भाजपा के प्रदेशअध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि कार्यक्रम में महिला कार्यकर्ताओं और जयपुर संभाग के जनप्रतिनिधियों की भारी भागीदारी तय है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 31 मई को जयपुर प्रवास पर रहेंगे। वे EP में आयोजित कार्यक्रम के बाद उनका एक और कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास पर प्रस्तावित है। इसके बाद वे रात्रि 10 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने संगठनात्मक बदलाव की प्रक्रिया पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सबसे पहले संभावित टीम की सूची प्रदेश स्तर पर तैयार की जाती है। इसके बाद यह सूची राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजी जाती है, जहां अंतिम चर्चा और निर्णय लिए जाते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने दोहराया कि इस दौरे में ऐसी कोई प्रक्रिया शुरू नहीं हो रही है, अतः कोई बदलाव इस दौरे से जुड़ा नहीं है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड, भाजपा प्रभारी और सांसद राधा मोहन अग्रवाल,पूर्व अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ सहित प्रदेश पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल का जाजया लिया और व्यवस्था टोली को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 शुक्रवार को कार्यक्रम निरीक्षण के दौरान पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, नाहर सिंह जोधा, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगडी, प्रदेश मंत्री वासुदेव चावला, पिंकेश पोरवाल, भूपेंद्र सैनी,अजीत मांडण, स्टेफी चौहान, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा, भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ, डॉ अपूर्वा सिंह, उप महापौर पुनिट कर्णावत, भाजपा नेता रवि नैय्यर सहित कई भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 



Previous
Next

Related Posts