Friday, 30 May 2025

पूर्व मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ ने सेवा कार्यों के साथ मनाया जन्मदिन, पुष्कर में हुए सादगीपूर्ण आयोजन


पूर्व मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ ने सेवा कार्यों के साथ मनाया जन्मदिन, पुष्कर में हुए सादगीपूर्ण आयोजन

अजमेर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्रीमती नसीम अख्तर इंसाफ ने अपना जन्मदिन सादगी और सेवा के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न स्थलों पर सेवा कार्य कर जनसेवा का संदेश दिया।

पूर्व मंत्री इंसाफ ने अजमेर स्थित अपना घर वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों को भोजन परोसा, रामधाम के पास साधु-संतों को फल वितरित किए, और गौशाला में गौमाताओं को हरा चारा व गुड़ अर्पित किया। इसके पश्चात उन्होंने पवित्र पुष्कर सरोवर पहुंचकर पुष्कर पुरोहितों से आशीर्वाद प्राप्त किया।

पुष्कर नगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें शाल, साफा पहनाकर और माल्यार्पण कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और दीर्घायु व स्वास्थ्य की कामना की।

कार्यक्रम में मौजूद रहे कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता: इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हाजी इंसाफ अली, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय जोशी, सुनिल लारा, दामोदर मुखिया, एनएसयूआई अध्यक्ष मधुसूदन पाराशर, शिव कुमार बंसल, बैद्यनाथ पाराशर, आलोक भारद्वाज, शरद वैष्णव, गोपाल तिलानिया, राजेन्द्र मल्लिक, रामकरण गुर्जर, लक्ष्मण गुर्जर कायड़, मंगनी राम अजमेरा, गोपल जांगीड़, रामजतन चौधरी, गणेश गहलोत, अंकित घारू, दिपेन्द्र गुर्जर, जसराज गुर्जर, महफूज़ खान, विनोद पाराशर, मुकेश सिंह राठौड़, रजनीश गुर्जर, दीपक प्रजापति, संजय दगड़ी, रविन्द्र नागौरा, जितेन्द्र गहलोत, सुनील धानका, विकास मुखिया, लक्ष्मण परिहार, यूनुस खान, अहमद रजा, शैरु खान, रविशंकर धौलपुरिया, समद खान, चंद्रेश सुनिया, शंकर गुर्जर, जमील खान, मोहसिन खान, राहुल राज जिजोट, समर, आकाश सिंह, भरत सिंह राणा, अक्षय राठौड़ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस सादगीपूर्ण आयोजन ने एक बार फिर यह दिखाया कि राजनीति में सेवा का भाव सबसे बड़ा मूल्य है, और पूर्व मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ ने अपने समर्पण और जनसेवा के संकल्प को अपने जन्मदिन पर भी सार्थक रूप में प्रस्तुत किया।

Previous
Next

Related Posts