Saturday, 24 May 2025

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का तबीजी में स्वागत, मनरेगा कार्यस्थलों और ग्राम पंचायत का किया निरीक्षण


पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का तबीजी में स्वागत, मनरेगा कार्यस्थलों और ग्राम पंचायत का किया निरीक्षण

अजमेर।पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का शुक्रवार सुबह जयपुर से जोधपुर जाते समय अजमेर के तबीजी ग्राम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा साफा पहनाकर और माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने गहलोत को संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी भी दी।
ग्राम तबीजी में रुककर गहलोत ने मनरेगा के अंतर्गत कार्य से लौट रही महिलाओं से सीधे संवाद किया और उनके कार्य, भुगतान व समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं की मेहनत की सराहना की और आश्वस्त किया कि मनरेगा जैसी योजनाएं आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचे, इसके लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ भी अशोक गहलोत के साथ मौजूद थे। गहलोत ने तबीजी के सरपंच राजेंद्र गैना से भी विकास कार्यों और स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की। सरपंच के अनुरोध पर उन्होंने ग्राम पंचायत भवन का निरीक्षण किया और वहाँ की लाइब्रेरी में अध्ययन कर रहे बच्चों से बातचीत कर उन्हें प्रोत्साहित किया।
तबीजी पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और धर्मेंद्र राठौड़ का स्वागत करने वालों में अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव और पार्षद नौरत गुजर, उत्तर ब्लॉक बी कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, उत्तर ब्लॉक ए के अध्यक्ष वाहिद मोहम्मद, पूर्व पार्षद सर्वेश पारीक, ब्लॉक उपाध्यक्ष आरिफ खान व विकास चौहान, मंडल अध्यक्ष गणेश चौहान, सुमित मित्तल, विश्वेश पारीक, भंवर मेहरा और महेंद्र रावत सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल रहे।
पूर्व मुख्यमंत्री के इस दौरे ने स्थानीय कांग्रेसजनों में नई ऊर्जा का संचार किया और ग्रामीण विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत से रूबरू होने का अवसर भी दिया।

Previous
Next

Related Posts