Saturday, 29 August 2026

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ अपने निजी सचिव संजय बघेल के दिवंगत रामशंकर सिंह बघेल को दी श्रद्धांजलि, आगरा प्रवास के दौरान जताया शोक


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ अपने निजी सचिव संजय बघेल के दिवंगत रामशंकर सिंह बघेल को दी श्रद्धांजलि, आगरा प्रवास के दौरान जताया शोक

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मदन राठौड़ शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर आगरा पहुंचे, जहां उन्होंने अपने निजी सचिव संजय बघेल के चौसिंगी ग्राम स्थित निवास पर जाकर उनके पिता स्व. रामशंकर सिंह बघेल के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि रामशंकर सिंह बघेल एक सम्मानित और संस्कारवान
व्यक्तित्व थे, जिनकी कमी समाज और परिवार दोनों को लंबे समय तक खलेगी।

इस शोक अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, भाजपा विधि प्रकोष्ठ के संयोजक सौरभ सारस्वत, तथा भाजपा के अन्य स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिजनों को संबल प्रदान किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि पार्टी परिवार में जब किसी सदस्य को व्यक्तिगत क्षति होती है, तो वह पूरे संगठन के लिए दुःखद होता है। ऐसे समय में साथ खड़े रहना भाजपा की संवेदनशीलता और पारिवारिक संस्कृति का परिचायक है।

Previous
Next

Related Posts