Wednesday, 21 May 2025

"डॉक्टर डेथ" सीरियल किलर देवेंद्र शर्मा दौसा से गिरफ्तार, आश्रम में पुजारी बन छिपा था


"डॉक्टर डेथ" सीरियल किलर देवेंद्र शर्मा दौसा से गिरफ्तार, आश्रम में पुजारी बन छिपा था

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने भारत के सबसे खौफनाक सीरियल किलर्स में से एक डॉक्टर देवेंद्र शर्मा उर्फ "डॉक्टर डेथ" को राजस्थान के दौसा जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले कई महीनों से फरार चल रहा था और एक आश्रम में पुजारी का वेश धारण कर प्रवचन देता हुआ पाया गया। क्राइम ब्रांच की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे रविवार को गिरफ्तार किया।

देवेंद्र शर्मा को 2023 में तिहाड़ जेल से पैरोल पर रिहा किया गया था, लेकिन वह वापस नहीं लौटा और फरार हो गया। दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान समेत कई राज्यों में 50 से अधिक हत्याओं को अंजाम देने वाला यह अपराधी पहले किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का भी हिस्सा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार वह अपनी हत्याओं के बाद पीड़ितों के शवों को उत्तर प्रदेश के कासगंज में मगरमच्छों को खिला देता था, जिससे अपराध के कोई साक्ष्य न मिलें।

डॉक्टर शर्मा कई मामलों में उम्रकैद की सजा भुगत चुका है, और एक मामले में फांसी की सजा का इंतजार कर रहा था। फरारी के दौरान वह विभिन्न नामों और पहचान के साथ अलग-अलग राज्यों में छिपा रहा, लेकिन आखिरकार दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे पकड़ लिया और उसे वापस दिल्ली लाया गया है।

डॉक्टर डेथ की गिरफ्तारी ने पूरे पुलिस प्रशासन को हिला कर रख दिया है और इस सनसनीखेज गिरफ्तारी ने एक बार फिर उसकी क्रूरता की कहानी को उजागर कर दिया है।

    Previous
    Next

    Related Posts